29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lal Kitab: लाल किताब के ये उपाय संवार सकते हैं आपकी जिंदगी, भाग्य में करेंगे वृद्धि

यहां हम आपको लाल किताब के कुछ ऐसे सरल उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जिंदगी संवारने का काम करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 22 May 2022, 1:01 PM IST

lal kitab astrology, Lal Kitab ke upay, Lal Kitab remedies, Lal Kitab upay for success, Lal Kitab upay for money, Lal Kitab upay for life, Lal Kitab remedies in hindi, astro tips, astrological upay,

Lal Kitab: लाल किताब के ये उपाय संवार सकते हैं आपकी जिंदगी, भाग्य में करेंगे वृद्धि

लाल किताब (Lal Kitab) वैदिक ज्योतिष की एक महत्वपूर्ण किताब है। जिसमें जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। लाल किताब वह ज्योतिष ग्रंथ है जिसमें मनुष्य जीवन की हर समस्या का हल मिलता है। चाहे वो समस्या धन से जुड़ी हो या फिर स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों से जुड़ी हो। तो यहां हम आपको लाल किताब के कुछ ऐसे सरल उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जिंदगी संवारने का काम करते हैं।

धन प्राप्ति के लिए लाल किताब के उपाय:
-अगर आप धन से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे हैं या हाथ में पैसा टिकता नहीं है तो लाल किताब का ये उपाय आपके काम आ सकता है। इसके लिए शनिवार के दिन घर के बार किसी मंदिर में जाकर हलवा और खिचड़ी का दान करें। मान्यता है कि शनिवार के दिन जरूरतमंदों की सहायता करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होने लगती है।

-गुरुवार के दिन चांदी के किसी पात्र में केसर घोलकर यदि उस केसर का आप तिलक लगाते हैं तो उससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है। धन लाभ प्राप्त करने के लिए चांदी का एक टुकड़ा आप अपने बटुए में भी रख सकते हैं।

भाग्य में वृद्धि के लिए उपाय: अगर मेहनत के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आप अपने भाग्य को मजबूत करने के लिए लाल किताब का ये उपाय आजमा सकते हैं। भाग्य को मजबूत करने के लिए घर के आस पास पेड़-पौधे लगाने चाहिए और घर का माहौल खुशहाल रखना चाहिए। इसके अलावा धार्मिक कार्यों में या विशेष जगहों पर गुप्त दान करें। इससे धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं।

सफलता पाने के उपाय: अगर बरकत नहीं हो रही है या बहुत प्रयासों के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो लाल किताब के अनुसार रविवार के दिन नदी या तालाब में नारियल प्रवाहित करें। ऐसा करने से आपके अटके हुए काम बनने लगेंगे और कार्यों में प्रगति मिलने लगेगी।
यह भी पढ़ें: मस्तमौला होते हैं इन 4 बर्थ डेट वाले लोग, खुलकर जीते हैं अपनी जिंदगी, धन की नहीं होती कमी

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)