
Mangal Gochar 2026 : मंगल गोचर 2026: 11 मई से इन 8 राशियों पर रेड अलर्ट, जानें उपाय
Mangal Gochar 2026 : ज्योतिष शास्त्र में 'अंगारक' और 'सेनापति' माने जाने वाले मंगल ग्रह 11 मई, 2026 को अपनी स्वराशि मेष (Aries) में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल का यह गोचर 21 जून तक रहेगा। वैसे तो मंगल साहस और ऊर्जा के प्रतीक हैं, लेकिन जब वे अपनी अग्नि तत्व वाली राशि में आते हैं, तो उनकी गर्मी कुछ राशियों के लिए 'आग में घी' का काम कर सकती है।
Mars Transit 2026 Red Alert for 8 Zodiac Signs : अगर आपकी राशि वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक या मकर है, तो ये वक्त थोड़ा संभलकर चलने वाला है।
मेष में मंगल का दाखिल होना बिल्कुल एनर्जी ब्रस्ट जैसा है। इस दौरान ज्योतिषी बताते हैं कि 8 राशियों वालों को संभलने की जरूरत होगी। जो सबसे बड़ी मुश्किलें होंगी, वो ये हैं:
बातें संभालकर करें: मंगल गुस्से और जल्दबाजी को बढ़ा देता है। छोटी बातें भी तकरार बन सकती हैं, रिश्तों में खटास आ सकती है।
पैसों की चिंता: अचानक कोई बड़ा खर्च सिर पे आ सकता है, या आपने जो इन्वेस्ट किया है, उसमें नुक़सान हो सकता है। खासकर पैसे के मामले में शॉर्टकट भूल जाइए, 21 जून तक लेन-देन संभलकर करें।
सफर में रहें सतर्क: इस गोचर के वक्त सड़क पर या ट्रैवल करते वक्त सावधानी जरूरी है। कोई लंबा सफर या खुद ड्राइविंग हो तो अलर्ट रहें, रिस्क बिल्कुल मत लीजिए।
सेहत और टेंशन: भागदौड़ बढ़ सकती है और बेवजह की टेंशन सेहत खराब कर सकती है। ब्लड प्रेशर देखें, गुस्से पर कंट्रोल रखें वरना दिक्कत बढ़ जाएगी।
मंगल जब मेष में आता है, वो अपनी सबसे ताकतवर स्थिति में आता है। दोनों ही अग्नि तत्व के हैं मतलब, बॉडी में एनर्जी और पूरे माहौल में एक्टिविटी दोनों बढ़ जाएंगे। इसका असर सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, दुनिया भर में दिखाई देता है। इसी समय, राजनीति में हलचल, कहीं-कहीं आगजनी, या मिलिट्री एक्टिविटी तेज हो सकती है।
2026 में एक और खास बात ये है कि शनि की नजर भी मंगल पर पड़ती है, और बाकी कुछ ग्रहों के साथ मिलकर ये प्राकृतिक आपदाएं या शेयर बाजार में उठा-पटक ला सकते हैं।
फिक्र करने की उतनी जरूरत नहीं है, सावधानी से ही बात बनती है। कुछ आसान बातें अपना कर आप मुसीबतें कम कर सकते हैं:
फैसला सोच समझकर लें: किसी भी नए कारोबार, जॉब या निवेश में, किसी अनुभवी से राय जरूर लें।
हनुमान चालीसा का पाठ: मंगल को शांत करने के लिए ये बेहतरीन उपाय है। रोज हनुमान चालीसा पढ़ें।
गुस्से पर काबू रखें: जब गुस्सा आए, तो ठंडा पानी पी लें या उस जगह से हट जाएं।
मंगलवार को दान करें: गुड़, लाल मसूर या तांबे की चीजें दान करना फायदेमंद होगा।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।
Published on:
05 May 2026 01:46 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
Bada Mangal Ke Upay: बड़ा मंगल : संकटमोचन दूर करेंगे हर बाधा, खुशहाली के लिए आज ही करें ये गुप्त उपाय

