
27 जून तक मीन राशि में रहेंगे मंगल, इन राशियों का करेंगे भाग्योदय, बढ़ेगी धन-दौलत
Mangal Rashi Parivartan 2022: मंगल ग्रह को भूमि, पराक्रम, सेना और ऊर्जा का कारक माना जाता है। इस ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। मकर राशि में ये उच्च का होता है तो कर्क में नीच का माना जाता है। 17 मई से ये ग्रह मीन राशि में गोचर है और 27 जून तक इसी राशि में मौजूद रहेगा। इसके बाद अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश कर जाएगा। ज्योतिष विशेषज्ञों अनुसार मंगल 27 जून तक 4 राशि वालों का भाग्योदय करने का काम करेगा।
वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए मंगल का मीन राशि में गोचर शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम हासिल होंगे। नौकरी और बिजनेस में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर हाथ लगेंगे। धन पक्ष काफी मजबूत रहने वाल है। विदेश यात्रा संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला राशि: इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। इस गोचर के परिणामस्वरूप अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में विस्तार कर सकेंगे। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा।
मकर राशि: इस राशि वालों के लिए मंगल का गोचर शानदार साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। अटका हुआ काम पूरा होगा। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा धन लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
मीन राशि: क्योंकि मंगल मकर राशि में ही गोचर है इसलिए इस राशि वालों के लिए ये गोचर शानदार साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी होती दिखाई दे रही है। नौकरी में आपको मनचाहे परिणाम हासिल होंगे। बिजनेस वालों के लिए सुनहरा मौका है। आपको मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें: विदुर नीति: सुखी जीवन की है चाह तो इन 6 आदतों का तुरंत कर दें त्याग
Published on:
09 Jun 2022 08:55 am
