30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

17 मई से 3 राशि वालों के खुलेंगे भाग, मंगल का मीन में गोचर दिलाएगा अपार सफलता

Mangal Transit In Meen 2022: 17 मई को मंगल गुरु की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहा है। ये गोचर 3 राशि वालों के लिए शानदार साबित होने वाला है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 12 May 2022, 4:23 PM IST

Mangal Rashi Parivartan, mars transit 2022, mangal gochar 2022, mangal in meen 2022, mangal transit in meen 2022, मंगल राशि परिवर्तन 2022,

17 मई से 3 राशि वालों के खुलेंगे भाग, मंगल का मीन में गोचर दिलाएगा अपार सफलता

Mangal Gochar 2022: मंगल को साहस और दृढ़ संकल्प का ग्रह माना जाता है। ये मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह होता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है उसके अंदर आत्मविश्वास और ऊर्जा की कोई कमी नहीं रहती। 17 मई को मंगल गुरु की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहा है। ये गोचर 3 राशि वालों के लिए शानदार साबित होने वाला है। इन राशियों के जातकों कीकिस्मत खुलने के प्रबल योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

वृषभ राशि: आर्थिक रूप से ये समय इस राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। इनकम में अच्छी खासी बढ़ोतरी की संभावना है। करियर में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। कुछ नए दोस्त बनेंगे। ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है जो करियर में आगे बढ़ने में आपको काफी सपोर्ट करेंगे। विदेश यात्रा का मौका भी मिल सकता है।

तुला राशि: इस अवधि में आप धन की बचत करने में सफल रहेंगे। अगर आप खुद का व्यापार कर रहे हैं तो ये अवधि आपके लिए मुनाफा देने वाली साबित हो सकती है। साझेदारी के काम में लाभ प्राप्त होगा। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो भी समय आपके लिए अनुकूल है। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

मकर राशि: करियर में सिलसिले में आपको विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। आर्थिक रूप से ये अवधि अनुकूल साबित होगी। बचत कर पाने में आप सफल रहेंगे। आय का प्रवाह अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी समय अनुकूल है।
यह भी पढ़ें: 13 मई को वृषभ राशि में अस्त होंगे बुध देव, 5 राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, रहें सावधान!