28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुध अपनी स्वराशि कन्या में करेंगे प्रवेश, जानें किन राशियों की चमकाएंगे किस्मत?

Budh Gochar August 2022: इस गोचर का आपके पेशेवर जीवन पर विशेष रूप से प्रभाव पड़ने वाला है। कुछ राशि वालों पर इस राशि परिवर्तन का बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 16 Aug 2022, 12:44 PM IST

budh rashi parivartan, budh gochar 2022, budh transit august 2022, mercury transit august 2022,

बुध अपनी स्वराशि कन्या में करेंगे प्रवेश, जानें किन राशियों की चमकाएंगे किस्मत?

Mercury Transit August 2022: 21 अगस्त को बुध के कन्या राशि में प्रवेश के दौरान कई राशि वालों की जिंदगी में अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। इस गोचर का आपके पेशेवर जीवन पर विशेष रूप से प्रभाव पड़ने वाला है। कुछ राशि वालों पर इस राशि परिवर्तन का बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा। तो कुछ के लिए ये गोचर परेशानियां बढ़ाने वाला साबित होगा। यहां हम जानेंगे उन राशियों के बारे में जिनके लिए ये गोचर शुभ फलदायी साबित होगा।

मेष राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर शुभ फलदायी साबित होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जो जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें विशेष लाभ प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हर काम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। घर परिवार के लोगों का हर काम में भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर शुभ रहेगा। धन का प्रवाह अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पेशेवर जीवन में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल में कड़ी मेहनत का सकारात्मक फल प्राप्त होगा। प्रेमी जोड़ों के लिए भी ये गोचर शुभ है। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि: पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। अगर संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समय शुभ है। व्यक्तिगत जीवन में आपको अपनी माता जी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान कुछ नया सीखने का मौका भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कन्या राशि: ये गोचर इस राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। जो लोग खुद का काम कर रहे हैं उन्हें अच्छी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलेगी।
यह भी पढ़ें: ऊंचे भाग्य वाली होती हैं ऐसी लड़कियां जिनका नाम इन अक्षर से होता है शुरू