29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Name Astrology: छोटी सी उम्र में ही सफलता पा लेते हैं ये लोग, ऐसे करें इनकी पहचान

Name Astrology: आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के नाम वाले लोगों के बारे में बात करेंगे जो छोटी सी उम्र में ही सफलता की बुलंदियों पर पहुंच जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 20 Jun 2022, 11:56 AM IST

Name Astrology, astrology, lucky names, lucky girls names, lucky boys names, नाम ज्योतिष, ज्योतिष शास्त्र,

Name Astrology: छोटी सी उम्र में ही सफलता पा लेते हैं ये लोग, ऐसे करें इनकी पहचान

कहते हैं सफलता जितनी समय से मिले उतना ही अच्छा होता है। क्योंकि ऐसे में व्यक्ति लंबे समय तक सफल जीवन का आनंद उठा पाता है। कुछ लोगों को सफलता काफी जल्दी और कम उम्र में ही मिल जाती है तो कुछ को इसके लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के नाम वाले लोगों के बारे में बात करेंगे जो छोटी सी उम्र में ही सफलता की बुलंदियों पर पहुंच जाते हैं। इनके पास कभी किसी चीज की कमी नहीं होती।

D अक्षर: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। कम उम्र में ही अच्छी सफलता अर्जित कर लेते हैं। इनकी किस्मत काफी अच्छी होती है। इन्हें मेहनत का परिणाम बहुत जल्दी मिलता है। ये कोई भी काम लक्ष्य बनाकर करते हैं। अगर ठान लें तो ये कम उम्र में धनवान बन सकते हैं।

G अक्षर: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उनकी किस्मत काफी तेज मानी जाती है। ये लोग कम उम्र में ही अच्छी खासी सफलता हासिल कर लेते हैं। ये अपनी बुद्धि के बल पर लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं। इन्हें हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होता है। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेते हैं।

M अक्षर: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो बुद्धिमान, मेहनती और कर्मप्रधान होते हैं। समाज में इनकी अलग पहचान होती है। ये शाही जिंदगी जीने के शौकीन होते हैं। कम उम्र में ही ये अच्छी सफलता पा लेते हैं। इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

O अक्षर: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उन्हें जीवन में तमाम सुख सुविधाएं हासिल होती हैं। ये लाइफ में बड़े ही फोक्सड होते हैं। कम उम्र में ही अच्छी खासी सफलता अर्जित कर लेते हैं। शुरू से ही अपने करियर को लेकर गंभीर होते हैं।
यह भी पढ़ें: 2025 तक सावधान रहें इस राशि के लोग, चल रहा है शनि साढ़े साती का सबसे कष्टदायी चरण

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)