
ज्योतिष: निर्जला एकादशी पर करें इनमें से कोई भी एक काम, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
निर्जला एकादशी व्रत इस बार 10 जून को रखा जाएगा। इस दिन जल का खास महत्व माना जाता है। इसे पांडव एकादशी या भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं। मान्यता है इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति के सारे मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। कहते हैं जो व्यक्ति इस एकादशी को व्रत रखता है उसे सभी एकादशियों का फल प्राप्त हो जाता है। ज्योतिष अनुसार इस दिन कुछ खास उपायों को करके आप पुण्य फल की प्राप्ति कर सकते हैं। जानिए क्या हैं ये उपाय।
करें निर्जला उपवास: इस एकादशी के उपवास में सूर्योदय से लेकर द्वादशी के सूर्योदय तक जल न पीने की परंपरा है। इसी कारण इसे निर्जला एकादशी कहते हैं। मान्यता है जो व्यक्ति इस व्रत को करता है उसे सभी एकादशियों का फल एक ही बार में मिल जाता है। साथ ही पूरे साल उस व्यक्ति पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें: अगर आप ऊपर दिया गया उपाय नहीं कर सकते हैं तो इस दिन पीपल के पेड़ में जल अर्पित करके उसकी विधिवत पूजा करें। ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। साथ ही कर्ज से भी मुक्ति मिल जाती है।
जल दान करें: इस दिन जल का दान करना भी शुभ माना जाता है। आप चाहें तो प्याऊ लगा सकते हैं या कहीं भी जल का वितरण करवा सकते हैं। मान्यता है ऐसा करने से पितृदोष भी दूर हो जाता है।
यह भी पढ़ें: 27 जून तक मीन राशि में रहेंगे मंगल, इन राशियों का करेंगे भाग्योदय, बढ़ेगी धन-दौलत
Updated on:
9 Jun 2022, 11:42 AM IST
Published on:
9 Jun 2022, 11:40 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.