
अंक ज्योतिष: इन तारीख में जन्मी लड़कियां मां लक्ष्मी का मानी जाती हैं रूप, घर-परिवार में लाती हैं सुख-समृद्धि
Numerology: किसी भी व्यक्ति की बर्थ डेट से उसके व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। हर व्यक्ति के लिए उसकी जन्म तारीख खास होती है। कुछ लोग तो अपनी बर्थ डेट के नंबर को अपने लिए लकी भी मान लेते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 5 की लड़कियों के बारे में। जिन लड़कियों की बर्थ डेट 5, 14 और 23 होती है उनका मूलांक 5 माना जाता है। इस मूलांक की लड़कियां बहुत बुद्धिमान और मेहनती होती हैं। जानिए क्या होती हैं इनमें खूबियां।
इस मूलांक की लड़कियां दिलदार होती हैं। दूसरों की मदद के लिए हर समय तैयार रहती हैं। कभी हार नहीं मानती। जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का डटकर सामना करती हैं। इनका व्यक्तित्व इतना आकर्षक होता है कि कोई भी इनकी तरफ खींचा चला आता है। ये बहुमुखी प्रतिभा की धनी होती हैं। ये कोई भी चीज बहुत जल्दी सीख लेती हैं। ये काफी बुद्धिमान और समझदार मानी जाती हैं।
कहते हैं मूलांक 5 वाली लड़कियों पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है। जिस वजह से इन्हें जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। ये अपनी धुन की पक्की होती हैं। एक बार जो ठान लेती हैं उसे करके ही दम लेती हैं। ये दृढ़ निश्चयी और अनुशान प्रिय होती हैं। ये वहीं करती हैं जो इन्हें सही लगता है। दूसरों की बातों में जल्दी से नहीं आती। इन्हें बिजनेस करने का शौक होता है। नौकरी से ज्यादा इन्हें बिजनेस सूट करता है।
इस मूलांक की लड़कियों में नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये कहीं भी एक लीडर की तरह उभरती हैं। ये जहां रहती हैं वहां लोकप्रिय हो जाती हैं। ये तुरंत अपनी अलग पहचान बना लेती हैं। ये निडर और साहसी होती हैं। अपनी बात पूरी बेबाकी से रखती हैं। ये दूरदर्शी भी होती हैं। भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले ही अंदाजा लगा लेती हैं।
यह भी पढ़ें: अप्रैल महीना इन नाम वाले लोगों के लिए रहेगा बेहद भाग्यशाली, तमाम बाधाओं से मिलेगी मुक्ति
Updated on:
04 Apr 2022 08:37 am
Published on:
04 Apr 2022 08:35 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
