30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंकज्योतिष: इन तारीख में जन्मे लोग जल्दी दौलत-शोहरत कर लेते हैं हासिल, धन के देवता कुबेर रहते हैं मेहरबान

ये लोग जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसमें सफलता हासिल करके ही दम लेते हैं। कम उम्र में ही ये अच्छी खासी कामयाबी हासिल कर लेते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 9 Jul 2022, 11:59 AM IST

numerology, ank jyotish, mulank 6 people, radix 6 people, number 6, date of birth astrology, birth date astrology

अंकज्योतिष: इन तारीख में जन्मे लोग जल्दी दौलत-शोहरत कर लेते हैं हासिल, धन के देवता कुबेर रहते हैं मेहरबान

Numerology: अंक ज्योतिष अनुसार जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 और 24 होती है उनका मूलांक 6 माना जाता है। इस मूलांक के लोगों पर शुक्र ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। इनका जीवन सुख-सुविधाओं भरा होता है। ये लोग अपनी जिंदगी राजा-महाराजाओं की तरह जीते हैं। ये लोग जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसमें सफलता हासिल करके ही दम लेते हैं। कम उम्र में ही ये अच्छी खासी कामयाबी हासिल कर लेते हैं।

मूलांक 6 वाले जातक बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। इन पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा मानी जाती है। ये जिस काम में हाथ डालते हैं उसमें सफलता हासिल करते हैं। इन्हें लग्जरी लाइफ जीना पसंद होता है। ये धन का संचय करने में माहिर माने जाते हैं।

धन के मामले में ये काफी लकी होते हैं। पैसा कब और कहां लगाना है इस बात की इन्हें अच्छी जानकारी होती है। इनके अंदर पैसा कमाने का जबरदस्त जुनून होता है। ये पैसे से पैसा बनाने में माहिर होते हैं। लाख खर्चीले होने के बावजूद भी इनके पास धन कम नहीं पड़ता। कुल मिलाकर इनकी आर्थिक स्थिति सदैव अच्छी ही रहती है।

ये बिजनेस में अच्छा नाम कमा सकते हैं। काम में जोखिम लेने से ये जरा भी नहीं घबराते और जोखिख भर कार्यों से अच्छा धन भी एकत्रित करते हैं। संगीत और कला में इनकी खास रुचि होती है। इन्हें हमेशा बन ठनकर रहना पसंद आता है। इनके पास पैतृक संपत्ति की कोई कमी नहीं होती। ये कुल मिलकार बहुत ऊंची किस्मत लेकर जन्मे होते हैं।
यह भी पढ़ें: वास्तु: घर या ऑफिस में इस एक चीज को रखने से धन की कभी नहीं हो सकती कमी

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़