4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन तीन तारीख में जन्मे लोगों को 35 साल के बाद सुनहरी सफलता मिलने की रहती है संभावना

Radix 8 People: यहां हम बात करेंगे मूलांक 8 के लोगों के बारे में। इस मूलांक वालों पर शनि देव का विशेष प्रभाव रहता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 14 Jul 2022, 12:46 PM IST

numerology, astrology, mulank 8 people, radix 8 people, number 8, date of birth astrology, birth date astrology,

इन तीन तारीख में जन्मे लोगों को 35 साल के बाद सुनहरी सफलता मिलने की रहती है संभावना

अंकज्योतिष में अंकों के आधार पर व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। किसी भी व्यक्ति की बर्थ डेट के जोड़ से उसके स्वभाव और जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 तक यानी कुल मिलाकर नौ मूलांक का जिक्र किया गया है। हर व्यक्ति का जन्म इन्हें में से किसी न किसी एक मूलांक में हुआ होता है। हर मूलांक का कोई न कोई एक स्वामी ग्रह होता है जो उस मूलांक के लोगों पर अपना प्रभाव डालता है। यहां हम बात करेंगे मूलांक 8 के लोगों के बारे में। इस मूलांक वालों पर शनि देव का विशेष प्रभाव रहता है।

जिन लोगों की बर्थ डेट 8, 17 या 26 होती है उनका मूलांक 8 माना जाता है। इस मूलांक वालों के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इन्हें सफलता मिलने में देरी लगती है। इन्हें किसी भी काम में सफलता हासिल करने से पहले कड़े संघर्ष करने पड़ते हैं। लेकिन इन्हें सफलता हर हालत में मिलकर ही रहती है। ये लोग अत्याधिक मेहनती और कर्मशील होते हैं। कोई भी काम मन लगाकर करते हैं। इन्हें इनकी मेहनत का पूर्ण फल 35 साल की आयु में जाकर मिलना शुरू हो जाता है और ये धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ने लगते हैं।

मूलांक 8 वाले लोग अपने काम को लेकर ईमानदार होते हैं। इन्हें अनुशासन में रहना पसंद आता है। दूसरा इनके बारे में क्या सोच रहा है इन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ये बस अपने काम में लगे रहते हैं। इनका स्वभाव अमूमन शांत होता है। ये ऊपर से काफी गंभीर दिखाई देते हैं लेकिन अंदर से उतने ही नरम दिल होते हैं। ये कोई भी काम धीरे-धीरे और शांति से करते हैं। इन्हें कम बोलना पसंद होता है। ये जल्दी से किसी को अपना दोस्त नहीं बनाते।

इस मूलांक के लोग रहस्यमयी किस्म के होते हैं। इनके मन में कब क्या चल रहा है या ये लाइफ में क्या कर रहे हैं इस बात की भनक किसी को नहीं लग पाती। ये अपने दिल की बात किसी से शेयर नहीं कर पाते। इनके अंदर आत्मविश्वास की थोड़ी कमी देखी जाती है। लेकिन जिसे ये अपना मान लेते हैं तो उसका साथ पूरी जिंदगी नहीं छोड़ते। राजनीति, इस्पात, धातु उद्योग, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन और वित्त कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें इनके सफल होने के ज्यादा आसार रहते हैं।
यह भी पढ़ें: बुद्धिमान और दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होते हैं इन नाम के लोग, ठान लें तो कुछ भी कर सकते हैं हासिल

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)