28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शनि ढैय्या से मुक्त हुए इन 2 राशियों के लोग, देखें क्या आपकी राशि भी हैं इसमें शामिल

Shani Dhaiya 2022: शनि के कुंभ राशि में गोचर से दो राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल गई है। वहीं दो राशियां ऐसी भी हैं जिन पर शनि ढैय्या शुरू हो चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 30 Apr 2022, 4:54 PM IST

shani dev, shani dhaiya 2022, shani dhaiya, shani dhaiya on kark rashi, shani dhaiya on vrishchika rashi, shani dhaiya on mithun rashi,

शनि ढैय्या से मुक्त हुए इन 2 राशियों के लोग, देखें क्या आपकी राशि भी हैं इसमें शामिल

शनि ग्रह ने 29 अप्रैल को अपनी राशि बदल ली है। अब शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। जहां ये 29 मार्च 2025 तक रहेंगे। लेकिन बीच में कुछ महीनों के लिए ये मकर राशि में गोचर करने लगेंगे। शनि के कुंभ राशि में गोचर से दो राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल गई है। वहीं दो राशियां ऐसी भी हैं जिन पर शनि ढैय्या शुरू हो चुकी है। शनि साढ़े साती की तरह ही शनि ढैय्या भी लोगों के जीवन को प्रभावित करती है।

इन दो राशियों को शनि ढैय्या से मिली मुक्ति: मिथुन और तुला वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल चुकी है। लेकिन बीच में कुछ समय के लिए ये दोनों राशियां फिर से शनि ढैय्या की चपेट में आ जायेंगी। ये स्थिति बनेगी 12 जुलाई से 17 जनवरी 2023 तक। इस दौरान शनि अपनी पिछली राशि मकर में रहेंगे। जिस कारण इन दोनों राशियों के लोग फिर से शनि की चपेट में आ जायेंगे। लेकिन इसके बाद इन्हें शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।

इन राशियों पर शुरू हो गई है शनि ढैय्या: कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो चुकी है। इन राशियों के लोगों के लिए अगले ढाई साल भारी हो सकते हैं। लेकिन किसी के लिए ये अवधि शुभ भी साबित हो सकती है। इस राशि के जिन जातकों की कुंडली शनि मजबूत स्थिति में होंगे उनके लिए ये अवधि शुभ साबित होगी। वहीं जिनकी कुंडली में अशुभ स्थिति में होंगे उन्हें कष्टों का सामना करना पड़ेगा। कुल मिलाकर ये समय सतर्क रहने का है। हालांकि 12 जुलाई से लेकर 17 जनवरी 2023 तक का समय आपके लिए कुछ राहत भरा रहेगा। क्योंकि शनि इस दौरान फिर से अपनी पिछली गोचर राशि मकर में प्रवेश करेंगे। जिससे कर्क और वृश्चिक वालों को कुछ समय के लिए शनि की ढैय्या से राहत मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें: इस अक्षय तृतीया 4 राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, हर मनोकामना होगी पूर्ण