Numerology: अंकों का हमारे जीवन से गहरा संबंध होता है। हर व्यक्ति से कोई न कोई अंक जुड़ा होता है जिसके आधार पर उस व्यक्ति की विशेषता, पसंद-नापसंद और जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आज यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 8 वालों के बारे में। जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 और 26 होती है उनका मूलांक 8 होता है। जानिए इस मूलांक के लोगों में क्या खूबी होती है।