6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अप्रैल 2023 तक राहु़ इन 3 राशियों को देगा शुभ परिणाम, करियर में दिलाएगा सुनहरी सफलता

Rahu In Meen Rashi: 12 अप्रैल को राहु ने मेष राशि में प्रवेश किया था और 30 अक्टूबर तक ये इसी राशि में रहेगा। जानिए ये अवधि किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 14 May 2022, 9:23 AM IST

Rahu Ketu, rahu in mesh rashi, rahu in aries zodiac, rahu transit to mesh rashi, rahu transit in aries zodiac,

अप्रैल 2023 तक राहु़ इन 3 राशियों को देगा शुभ परिणाम, करियर में दिलाएगा सुनहरी सफलता

राहु-केतु का बाकी ग्रहों की तरह भले ही भौतिक स्वरूप न हो लेकिन फिर भी ये हमारे जीवन को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं। अधिकतर लोग ऐसा सोचते हैं कि राहु हमेशा बुरे परिणाम ही देता है लेकिन ज्योतिष अनुसार ऐसा सोचना और कहना गलत है। राहु बुरे ही नहीं अच्छे परिणाम भी देता है। लेकिन इसके अच्छे-बुरे परिणाम कुंडली में इसकी स्थिति पर निर्भर करता है। बता दें कि 12 अप्रैल को राहु ने मेष राशि में प्रवेश किया था और 30 अक्टूबर तक ये इसी राशि में रहेगा। जानिए ये अवधि किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगी।

वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए राहु का मेष राशि में गोचर शुभ है। करियर में लाभ प्राप्त करने के कई खास मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। एक से अधिक माध्यमों से पैसा कमाने में आप सफल रहेंगे। बिजनेस में भी लाभ प्राप्त करने के कई खास मौके हाथ लगेंगे।

मिथुन राशि: इस राशि वालों की आय में जबरदस्त वृद्धि होगी। राहु के इस गोचर काल की अवधि में करियर में लाभ प्राप्त करने के कई मौके हाथ लगेंगे। बिजनेस में भी अच्छा मुनाफा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आमदनी पहले से अच्छी रहेगी। कमाई के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। आपके काम की हर जगह प्रशंसा होगी।

कन्या राशि: राहु गोचर की अवधि आपके लिए काफी शुभ दिखाई दे रही है। इसका भरपूर लाभ उठाने की कोशिश करें। क्योंकि इस दौरान आपको लगभग हर काम में सफलता प्राप्त होगी। बिजनेस में विस्तार करने में भी आप कामयाब रहेंगे। किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल है।
यह भी पढ़ें: 15 मई से 15 जून तक वृषभ राशि में बना 'बुध आदित्य योग', इन 30 दिनों में 5 राशि वालों की चमकेगी तकदीर!

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)