29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Budh Rashi parivartan 2022: बुधदेव की कृपा से इन राशिवालों की खुलेगी बंद किस्मत, आपकी राशि भी है इनमें शामिल?

Budh Gochar 2022 Benefits: बुध के रविवार, 13 नवंबर को राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। Budh Rashi Parivartan 2022 Effects- बुध गोचर के प्रभाव से जानें कौन सी राशि वालों को होगा महालाभ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 28 Oct 2022, 8:57 PM IST

budh_changing_house_on_13_november_2022.jpg

Budh Rashi Parivartan 2022 Impact: वैदिक ज्योतिष में बुध को एक सौम्य व शुभ ग्रह माना गया है। बुध को व्यापार, बुद्धि व संवाद आदि का कारक माना गया है। लेकिन बुध क साथ एक स्थिति है जो परेशानी का कारण भी बनती है, दरसअल बुध जिस ग्रह के संपर्क में या दृष्टि में रहता है वैसा ही व्यवहार करता है। यानि राक्षस ग्रहों का साथ मिलने पर यह राक्षस ग्रहों सा ही प्रभाव प्रदान करता है, जबकि देव ग्रहों के सानिध्य में रहने पर यह देव ग्रहों की भांति ही फल प्रदान करता है।

वहीं ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार व चंद्र का पुत्र कहा गया है। ऐसे में आने वाले महीने (नवंबर- November 2022) में बुध एक परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर होगा।

बुध का तुला राशि में गोचर-
दरअसल वर्तमान में बुध तुला राशि में गोचर कर रहे हैं जिसके बाद रविवार, 13 नवंबर को बुध रात 09 बजकर 6 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे। बुध का ये गोचर कई मायनों में खास माना जा रहा है, तो चलिए जानते हैं कि बुध का ये गोचर किन राशियों को क्या लाभ देगा-

मेष राशि : बुध के राशि परिवर्तन का इस राशि के जातकों को पूरा लाभ मिलेगा। इस दौरान ये सही निर्णय लेने में सफल तो रहेंगे ही साथ ही इन्हें साझेदारी के कामों में फायदा भी होगा। यात्रा के योग के बीच धन लाभ के भी आसार हैं।

मिथुन राशि : बुध का राशि परिवर्तन इस राशि के जातको के लिए शुभफलदायी साबित होगा। इस अवधि में आपको कॅरियर में तरक्की के साथ ही इस राशि के जो जातक शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें भी लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क राशि : बुध का यह राशि परिवर्तन आपके जीवन में शांति लाएगा। इस समय आपके लिए लाभप्रद रह सकता है। आय में वृद्धि के योग के अलावा नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के अलावा छात्रों को भी इस दौरान लाभ मिलेगा।

सिंह राशि : बुध गोचर आपकी राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। इस अवधि में आपके रिश्तों में सुधार होने के साथ ही भाई-बहन के बीच प्यार बढ़ेगा। धर्म-कर्म में रुचि के अलावा परिवार में भी खुशियां आएंगी।

धनु राशि : बुध का ये राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा। इस समयावधि में आपको धन कमाने के नए साधन तो मिलेंगे ही साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। इस दौरान परिवार में सुख-समृद्धि आने के साथ ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी संभव है।