Sapno Ka Matlab (Dream Means): इंसान सोने के बाद एक अलग ही दुनिया में चला जाता है। जिसे हम सपनों की दुनिया कहते हैं। इस दुनिया में हर चीज वास्तविक प्रतीत होती है लेकिन असल में ऐसा नहीं होता। लेकिन ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस दुनिया में दिखाई देने वाली चीजें भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देती हैं। कहा जाता है कि सपने हमें हमारे भविष्य के बारे में बताते हैं। इन सपनों का मतलब अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी। यहां आप जानेंगे ऐसे सपनों के बारे में जिनके आने पर भविष्य में धन की प्राप्ति होने के संकेत मिलते हैं।