
इन 5 राशियों के लिए सिंतबर महीना होने वाला है खास, देखें क्या आपकी राशि भी है इनमें शामिल
September 2022 Horoscope: सितंबर का महीना काफी खास होने वाला है। इस महीने कई ग्रहों में बदलाव देखने को मिलेंगे। 10 सिंतबर को बुध कन्या राशि में वक्री होंगे। तो शुक्र सिंह राशि में अस्त होंगे। वहीं सूर्य 17 सितंबर को कन्या राशि में गोचर शुरू करेंगे। इसके अलावा 24 सितंबर को शुक्र भी कन्या राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जानिए ग्रहों में होने वाले इस बदलाव का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा और उनके लिए सितंबर महीना शानदार रहेगा।
मेष राशि: इस राशि के व्यापारी जातकों को लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। जो जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अच्छा धन लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा। प्रेम जीवन में सफलता प्राप्त होगी। कमाई के स्रोतों में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि: इस राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ आपके काम से खुश रहेंगे। बिजनेस में विस्तार होगा। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। काम में खूब मन लगेगा।
कर्क राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। करियर में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। बिजनेस में आप लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यापार के विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के आसार रहेंगे। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
सिंह राशि: आय में वृद्धि के प्रबल आसार हैं। करियर के लिहाज से ये महीना शुभ साबित होगा। बिजनेस में आपको लाभ मिलने के आसार रहेंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए ये महीना शुभ है।
कन्या राशि: आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में आपको झेरों सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें।
यह भी पढ़ें: बेहद शक्तिशाली और प्रभावशाली माना जाता है ये स्तोत्र, इसके पाठ से सभी इच्छाएं पूर्ण होने की है मान्यता
Published on:
23 Aug 2022 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
