28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने कर्मों से धनवान बनते हैं इन राशियों के लोग, शनि देव की रहती है इन पर विशेष कृपा

आज यहां हम बात करने जा रहे हैं 4 ऐसी राशियों के बारे में जिनसें जुड़े लोग मेहनती और कर्मशील होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 30 Apr 2022, 11:47 AM IST

zodiac signs, astrology, lucky zodiac, shani dev, zodiac sign astrology, kark rashi, singh rashi,

अपने कर्मों से धनवान बनते हैं इन राशियों के लोग, शनि देव की रहती है इन पर विशेष कृपा

ज्योतिषशास्त्र अनुसार मेष से लेकर मीन तक कुल 12 राशियां होती हैं और हर राशि का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है। कुछ राशियों के लोग अत्याधिक मेहनती होते हैं तो कुछ के किस्मत के धनी। आज यहां हम बात करने जा रहे हैं 4 ऐसी राशियों के बारे में जिनसें जुड़े लोग मेहनती और कर्मशील होते हैं। इन पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है। ये लोग भाग्य के भरोसे बैठने की बजाय अपने कर्मों पर ध्यान देते हैं। जानिए ये किन राशियों के लोग हैं।

तुला राशि के लोग: ये शनि देव की उच्च राशि मानी जाती हैं। इस राशि के लोगों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। इनके चेहरे पर एक अलग ही चमक देखने को मिलती है। ये लोग व्यवहारिक होते हैं। अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। बुद्धि वाले काम करने में इनकी अधिक रुचि होती है। ये जहां जाते हैं वहां आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। ये कड़ी मेहनत से किसी भी काम में सफलता पा सकते हैं।

मकर राशि के लोग: शनि देव इस राशि के स्वामी ग्रह हैं। मकर वाले लोग मेहनती, कर्मशील और बुद्धिमान होते हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। इनके पास कभी किसी चीज का अभाव नहीं रहता। इनके अंदर आत्मविश्वास की कभी कोई कमी नहीं होती।

कुंभ राशि के लोग: शनि इस राशि के स्वामी ग्रह माने जाते हैं। इस राशि के लोग बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। ये अपना जीवन सुखपूर्वक व्यतीत करते हैं। ये लोग कम बोलने वाले और शांतिप्रिय होते हैं। ये कड़ी मेहनत करके लाइफ में खूब धन कमाने में सफल रहते हैं।
यह भी पढ़ें: Kuber Mantra: दरिद्रता दूर करके धन प्राप्ति के मार्ग खोलते हैं कुबेर देव के ये 3 प्रभावशाली मंत्र