4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्द बदलने वाली है शनि की चाल, इन 3 राशियों की जिंदगी में आ सकता है भूचाल

Shani Gochar July 2022: शनि के मकर राशि में गोचर करने की अवधि कुछ राशि वालों के लिए राहत भरी तो कुछ के लिए कष्टदायी साबित होगी। जानिए किन 3 राशि के जातकों को इस दौरान विशेष रूप से सतर्क रहना होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 22 Jun 2022, 4:49 PM IST

shani dev, shani transit july 2022, shani rashi parivartan 2022, shani gochar july 2022, shani sade sati, shani dhaiya,

जल्द बदलने वाली है शनि की चाल, इन 3 राशियों की जिंदगी में आ सकता है भूचाल

Shani Rashi Parivartan 2022: अभी हाल ही में 5 जून से शनि ने अपनी वक्री चाल शुरू की है। अब 12 जुलाई को शनि अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। इस दिन शनि देव अपनी पिछली गोचर राशि मकर में फिर से प्रवेश कर जायेंगे और 17 जनवरी 2023 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद फिर से अपनी गोचर राशि कुंभ में वापस आ जायेंगे। लेकिन इस बीच ये 6 महीने की अवधि कुछ राशि वालों के लिए राहत भरी तो कुछ के लिए कष्टदायी साबित होगी। जानिए किन 3 राशि के जातकों को इस दौरान विशेष रूप से सतर्क रहना होगा।

शनि का मकर राशि में गोचर (12 जुलाई 2022 से 17 जनवरी 2023 तक):
-शनि के मकर राशि में प्रवेश करते ही धनु वालों पर फिर से शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी।
-मीन वालों को इस दौरान शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी।
-मिथुन और तुला वालों पर शनि शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी।
-कर्क और वृश्चिक वालों को इससे मुक्ति मिल जाएगी।
-धनु के अलावा मकर और कुंभ वालों पर भी इस अवधि में शनि ढैय्या रहेगी।

क्या बरतें सावधानी:
-शनि के मकर राशि में गोचर करने के दौरान धनु, मिथुन, तुला, मकर और कुंभ वालों को सावधान रहना होगा।
-किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें।
-वाद-विवादों से दूर रहें।
-किसी का अपमान न करें।
-गलत कार्यों से दूरी बनाकर रखें।
-कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।
-वाहन सावधानी से चलाएं।
-कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें।

शनि के उपाय:
-शनिवार के दिन शनि देव की विधि विधान पूजा करें।
-हनुमान चालीसा और शनि चालीसा का पाठ करें।
-जरूरतमंदों की सहायता करें।
-छाया दान करें।
-शनि से संबंधित चीजों जैसे कंबल, काले कपड़े, जूते, काली उड़द दाल, सरसों का तेल और तिल का तेल आदि का दान करें।
-किसी ज्योतिष विशेषज्ञ से सलाह लेकर नीलम रत्न धारण कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: