30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sharp Mind: कंप्यूटर से भी तेज चलता है इन 4 नाम वाले लोगों का दिमाग, देखें क्या आप भी हैं इनमें शामिल

Name Astrology: यहां हम जानेंगे ऐसे 4 अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोगों का दिमाग काफी तेज होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 18 Apr 2022, 10:30 AM IST

World Alzheimer's Day

World Alzheimer's Day

हर व्यक्ति के लिए उसका नाम खास होता है। कहते हैं नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई राज जाने जा सकते हैं। क्योंकि हिंदू धर्म में नाम व्यक्ति की राशि अनुसार रखा जाता है। इसलिए नाम का संबंध राशियों और ग्रह-नक्षत्रों से भी होता है। यहां हम जानेंगे ऐसे 4 अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोगों का दिमाग काफी तेज होता है। इन लोगों में सीखने की क्षमता काफी प्रबल होती है। जानिए ये किन नाम के लोग हैं।

K अक्षर: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उनका दिमाग कंप्यूटर से भी तेज चलता है। ये एक बार जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। इन्हें हरा पाना लगभग असंभव होता है। ये अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर लाइफ में खूब तरक्की हासिल करते हैं। इनका हर जगह नाम होता है।

L अक्षर: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो दिल के साफ और दिमाग के तेज माने जाते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ये एक बार जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। तेज दिमाग के कारण ये कोई भी काम जल्दी सीख लेते हैं और उसमें जल्दी सफलता भी हासिल कर लेते हैं।

P अक्षर: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उनसें कोई जीत नहीं सकता। ये जो काम करते हैं उसमें इन्हें महारथ हासिल होती है। ये हर पल कुछ न कुछ नया सीखते रहते हैं। इनकी याददाश्त काफी तेज होती है। ये करियर में खूब नाम कमाते हैं। इनके तेज दिमाग का हर कोई दीवाना हो जाता है।

G अक्षर: इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग काफी ज्ञानी होते हैं। ये जो सोच लेते हैं वो करके ही दम लेते हैं। ये कभी हार नहीं मानते। जीवन में आने वाली परेशानियों का हल ये तुरंत ही निकाल लेते हैं। ये अच्छे मार्गदर्शक भी साबित होते हैं। दूसरों लोगों को इनकी संगति काफी पसंद होती है। इनका संचार कौशल काफी अच्छा होता है।
यह भी पढ़ें: इन राशियों के लड़के-लड़कियों की सिक्‍स्‍थ सेंस पावर होती है तेज, किसी भी चीज को तुरंत लेते हैं भांप