इस राशि के लोग अत्याधिक महत्वाकांक्षी, साहसी, सकारात्मक, स्वतंत्र सोच वाले और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। ये जो मन में आता है कह देते हैं। इनका स्वभाव अत्याधिक गुस्सैल होता है। इनके गुस्से को शांत करना काफी मुश्किल हो जाता है। ये कई बार गुस्से में अपना आपा भी खो देते हैं। ये अनुशासन प्रिय होते हैं और अपना हर काम समय से पूरा करने की कोशिश करते हैं।