ज्योतिष शास्त्र अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन हमारे जीवन को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। जब भी ये ग्रह राशि बदलता है तो किसी पर इसका शुभ प्रभाव पड़ता है तो किसी पर अशुभ। सूर्य को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब 30 दिनों का समय लग जाता है। इस तरह से ये अपना एक बार का राशि चक्र करीब 1 साल में पूरा करता है। जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होता है वो लोग लीडरशिप क्वालिटी वाले होते हैं। इन्हें हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होता है। बता दें 15 मई से 15 जून तक सूर्य देव वृषभ राशि में रहेंगे। जानिए ये अवधि किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगी।