22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / इन 3 राशि की लड़कियों से शादी करके लड़कों की बदल जाती है तकदीर

इन 3 राशि की लड़कियों से शादी करके लड़कों की बदल जाती है तकदीर

इन राशि की लड़कियां अपने जीवनसाथी के लिए बहुत ज्यादा लकी मानी जाती हैं। इनके जीवन में सुख-सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती। इनसे शादी करके लड़कों का जीवन धन्य हो जाता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 2 Mar 2022, 9:25 AM IST

zodiac signs, rashifal. zodiac sign astrology, lucky zodiac sign, mesh rashi, makar rashi, kumbh rashi, 12 zodiac sign,

इन 3 राशि की लड़कियों से शादी करके लड़कों की बदल जाती है तकदीर

कहते हैं बहू घर की लक्ष्मी मानी जाती है। ये बात कुछ राशियों की लड़कियों पर एक दम सटीक बैठती है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार 4 ऐसी राशियां हैं जिनसें जुड़ी लड़कियां मां लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं। कहते हैं जिस व्यक्ति से इनकी शादी होती है उसका जीवन धन-दौलत से भर जाता है। ये लड़कियां पति की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं। इतना ही नहीं ऐसी लड़कियां अपने ससुराल के अन्य लोगों के लिए भी लकी होती हैं।

कर्क राशि: इस राशि की लड़कियां अपने जीवनसाथी के लिए बहुत ज्यादा लकी मानी जाती हैं। इनके जीवन में सुख-सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती। इनसे शादी करके लड़कों का जीवन धन्य हो जाता है। क्योंकि इनके शुभ पैर ससुराल में पड़ते ही सभी की किस्मत बदल जाती है।

मेष राशि: इस राशि की लड़कियां काफी खुशमिजाज स्वभाव की होती हैं। ये अपने स्वभाव से तुरंत ही किसी को भी अपना बना लेती हैं। ये अक्सर अपने घर-परिवार के लोगों की लाडली होती हैं। अपने हर काम को अंजाम तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करती हैं। कहते हैं जिस लड़के की इनसें शादी होती है उसकी किस्मत बदल जाती है।

मकर राशि: इस राशि की लड़कियां भी अपने पति के लिए बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। इनसे शादी करके इनके पति की तकदीर बन जाती है। ससुराल में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। कहते हैं अगर इनका पति इनके नाम से कोई काम करे तो उसे सफलता मिलने के आसार रहते हैं। ये ससुराल पक्ष को धन-धान्य से परिपूर्ण कर देती हैं।
यह भी पढ़ें: कम उम्र में ही खूब पैसा कमा लेते हैं इन नाम के लोग, देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल