11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाग्यवान होती हैं इन नाम की लड़कियां, मां लक्ष्मी रहती हैं इन पर मेहरबान

Name Astrology: आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों से शुरू होने वाले नाम की लड़कियों के बारे में बात करेंगे जो भाग्यवान होती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 26 Jun 2022, 2:35 PM IST

Name Astrology, astrology, lucky girls names, lucky boys names, lucky names, lucky hindu names,

भाग्यवान होती हैं इन नाम की लड़कियां, मां लक्ष्मी रहती हैं इन पर मेहरबान

Name Astrology: नाम ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर के आधार पर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य का पता लगाया जाता है। कहते हैं नाम का राशियों से खास संबंध होता है। दरअसल हिंदू धर्म में अधिकतर लोगों का नाम उनकी जन्म राशि के अनुसार ही रखा गया होता है। आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों से शुरू होने वाले नाम की लड़कियों के बारे में बात करेंगे जो भाग्यवान होती हैं। इन पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है।

N अक्षर के नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उनकी किस्मत काफी तेज होती है। ये एक बार जिस काम को करने की सोच लेती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। ये खुद के लिए तो लकी होती ही हैं साथ ही दूसरों के लिए भी भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां खुशहाली और समृद्धि आ जाती है।

T अक्षर के नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो भाग्यशाली और किस्मत की धनी मानी जाती हैं। ये लड़कियां अपने ससुराल वालों के लिए लकी साबित होती हैं। इन पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है। इनके जीवन में धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। ये काफी व्यवहारिक होती हैं।

L अक्षर के नाम वाली लड़कियां: इस नाम की लड़कियां दिल की साफ होती हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं। इनके लिए कोई भी काम अंसभव नहीं होता। मां लक्ष्मी की इन पर विशेष कृपा दृष्टि रहती है।
यह भी पढ़ें: इन दो राशियों के स्वामी हैं शनि देव, मेहनती और कर्मठी होते हैं इन राशि के जातक

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)