नाम का पहला अक्षर बहुत खास माना जाता है। कहते हैं इसका प्रभाव हमारे समस्त जीवन पर पड़ता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। कहते हैं जिस घर में ये शादी करती हैं वहां खुशहाली और समृद्धि आ जाती हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। ससुराल वालों के लिए ये महालक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं। इनके शुभ कदम ससुराल में पड़ते ही वहां खुशहाली आ जाती है।