मंगल का वृषभ राशि में गोचर आपके जीवन पर विशेष प्रभाव डालने वाला है। ये गोचर 10 अगस्त बुधवार को रात 09:43 बजे होगा। मंगल के वृषभ राशि में गोचर के दौरान आप अपनी ऊर्जा भौतिक सुखों से जुड़े लाभ प्राप्त करने की ओर लगाएंगे। ये गोचर काल विशेष तौर पर संपत्ति और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध होगा। जानिए इस गोचर से किन राशि वालों को विशेष लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।