सिंह: धन के मामले के लिए ये गोचर शानदार रहेगा। कोई अधूरी इच्छा पूर्ण होती दिखाई दे रही है। आपका संचार कौशल बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में आप उपलब्धियां हासिल करने में कामयाब रहेंगे। करियर में प्रगति के मार्ग खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे।
कन्या: कार्यस्थल में आपके काम की जमकर प्रशंसा होगी। कड़ी मेहनत के बल पर आप करियर में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकेंगे। पदोन्नति मिलने के प्रबल आसार हैं। जो लोग खुद का बिजनेस कर रहे हैं उनके लिए ये समय काफी शुभ साबित होगा।
मकर: नौकरी करने वाले जातकों को अपने सभी प्रयासों में सफलता हासिल होगी। वरिष्ठ लोगों द्वारा आपके काम की काफी सराहना की जाएगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आय का प्रवाह अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ प्राप्त होने के भी योग बन रहे हैं।चाणक्य नीति: इन 5 चीजों पर विश्वास करने की कभी न करें गलती
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)