6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vastu Tips : मनी प्लांट के साथ रख लें ये एक पौधा, पैसों के साथ ही घर में आएगी सेहत और खुशियां भी, लेकिन जरा संभलकर

Vastu tips to attract Money grow this plant with money plant get good luck: अगर आप भी घर की नेगेटिविटी, पैसों की कमी, डिप्रेशन आदि से परेशान हैं, तो अपने घर के बगीचे में मनी प्लांट के साथ इस पौधे को भी लगा दें, लेकिन जरा ध्यान से...

3 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

May 29, 2023

grow_this_plant_with_money_plant_to_attract_money_and_more_wealth.jpg

Vastu tips to attract Money grow this plant with money plant get luck: ज्योतिष शास्त्र में वास्तु शास्त्र का भी विशेष महत्व माना गया है। माना जाता है कि यदि आपके घर या प्रतिष्ठान का वास्तु जरा भी गड़बड़ हो, तो इसका सीधा असर आपकी लाइफ के हर प्वॉइंट पर पड़ता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। जिस तरह घर को बनाते समय वास्तु का ध्यान रखा जाता है, ठीक उसी तरह घर में पौधे लगाते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखा जाता है। खासतौर पर घर में लगाए जाने वाले पौधों का चयन भी आपके लिए खास बन पड़ता है। खासतौर पर यदि आप पैसों की तंगी या सेहत को लेकर अक्सर परेशान रहते हैं, तो यह लेख आपकी काफी मदद कर सकता है। हांलांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है यह लेख वास्तु शास्त्र और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में आज हम आपको बता रहे हैं मनी प्लांट के साथ कौन सा पौधा रखने से आपका सौभाग्य जागता है। आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं और सेहत के लिहाज से भी यह पौधा बेहद शुभ होता है...तो आइए जानते हैं आखिर मनी प्लांट के बाद कौन सा पौधा ऐसा है जिसे माना जाता है कुबेर का खजाना...

इस पौधे का नाम है स्पाइडर प्लांट। स्पाइडर प्लांट को वास्तुशास्त्र में मनी को अट्रैक्ट करने वाला पौधा माना जाता है। माना जाता है कि यदि मनी प्लांट के साथ इस पौधे को घर में रखा जाए, तो यह पौधा आपकी सोई किस्मत जगाने वाला साबित होता है। सौभाग्य दौड़कर आपके घर में दस्तक देता है। लेकिन इसे घर में लगाने से पहले कुछ खास बातों को ख्याल आपको रखना होगा।

ये भी पढ़ें: Venus Transit in Cancer: मंगल से मिलने कर्क राशि में आ रहे हैं दैत्यों के गुरु शुक्र, बना रहे अशुभ योग, संभलकर रहें इन राशियों के लोग

यहां जानें किस दिशा में रखना चाहिए स्पाइडर प्लांट

- घर में पॉजिटीविटी बनाए रखने और नेगेटिविटी को दूर करने के लिए स्पाइडर प्लांट को घर की उत्तर, पूर्व, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।
- वहीं यदि आप इसे ऑफिस में लगाना चाहते हैं तो इस प्लांट के पॉट को अपनी मेज पर रखें।
- इसे घर के लिविंग रूम, किचन, बालकनी और स्टडी रूम में लगाना भी शुभ माना जाता है।
- यह पौधा यदि सही दिशा में और सही केयर के साथ घर में लगाया जाए, तो आपकी इनकम में तेजी से बढ़ती है।
- आय के साधन बढ़ते हैं।
- घर में खुशियां आती हैं।
- वहीं सेहत के लिए भी इसे बेहद शुभ माना गया है।
- इस पौधे को घर में लगाने से तनाव दूर होता है।
- घर-परिवार में सदस्य हमेशा हेल्दी और खुश रहते हैं।

ये भी पढ़ें:खतरनाक हैं आने वाले 72 घंटे, बुध, शुक्र-मंगल चल रहे हैं अजीब चाल

अगर नहीं रखा ध्यान तो कर सकता है बर्बाद भी
स्पाइडर प्लांट के लिए कहा जाता है कि यदि इसकी प्रोपर केयर न की जाए, तो यह पौधा आपके परिवार की खुशियों के लिए कलंक भी बन सकता है। खासतौर पर जैसे ही लगे कि यह पौधा सूखने लगा है, तो इसे तुरंत घर से बाहर का रास्ता दिखा दें। सूखे पौधे को यदि घर में रखेंगे तो इसके सभी शुभ असर अशुभता में बदल जाएंगे।

ये भी पढ़ें:Be Alert: तुर्कीये के बाद अब भारत में आने वाले हैं बड़े भूकंप! वैज्ञानिकों के बाद इन्होंने भी कर दिया बड़ा दावा