scriptDangerous These Planet Changes Weather Fastly Alert | Weather forecast after Venus-Mars Cunjunction खतरनाक हैं आने वाले कुछ घंटे, बुध, शुक्र-मंगल चल रहे हैं अजीब चाल | Patrika News

Weather forecast after Venus-Mars Cunjunction खतरनाक हैं आने वाले कुछ घंटे, बुध, शुक्र-मंगल चल रहे हैं अजीब चाल

locationभोपालPublished: Jun 03, 2023 01:22:15 pm

Submitted by:

Sanjana Kumar

Dangerous These Planet Changes Weather Fastly Alert: अब मौसम विभाग ने एक बार फिर मानसून में इस बार देश में 96 फीसदी बारिश की भविष्यवाणी कर दी है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें नौतपा में भी आखिर क्यों कमजोर पड़ रहा सूरज, अगले 72 घंटों में कैसा रहने वाला है मौसम..कहां होगी बारिश...कैसे बन रहे हैं आंधी-तूफान, बाढ़ और भूस्खलन के योग...

weather_forecast_by_astrologers.jpg

Dangerous These Planet Changes Weather Fastly Alert: 26 मई से नौतपा शुरू हो चुका है, लेकिन इस बार नौतपा में भी तापमान में गिरावट बनी हुई है। इसका वैज्ञानिक कारण जहां पश्चिमी विक्षोभ को माना जाता है, वहीं ज्योतिष शास्त्र में मौसम के बनने बिगडऩे पर ग्रहों की स्थिति को जिम्मेदार माना जाता है। माना जाता है कि बुध, मंगल, गुरु और शुक्र मौसम पर सीधा असर डालते हैं और जब इन ग्रहों पर शनि की दृष्टि पड़ जाए, तो हालात बेकाबू हो जाते हैं। इसका सीधा सा अर्थ यह है कि मौसम पर ग्रहों की स्थिति बहुत ज्यादा असर डालती है। पिछले कुछ दिनों तक मौसम विभाग भले ही दावे कर रहा था कि इस बार मानसून प्रभावित होगा, बारिश कम होगी। लेकिन इसके विपरीत ज्योतिष आचार्यों का कहना था कि ग्रहों की स्थिति इस बार शानदार बारिश के योग बना रही है। वहीं अब मौसम विभाग ने एक बार फिर मानसून में इस बार देश में 96 फीसदी बारिश की भविष्यवाणी कर दी है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें नौतपा में भी आखिर क्यों कमजोर पड़ रहा सूरज, अगले 72 घंटों में कैसा रहने वाला है मौसम..कहां होगी बारिश...कैसे बन रहे हैं आंधी-तूफान, बाढ़ और भूस्खलन के योग...

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.