कुंभ राशि
शुक्र के कर्क राशि में जाने से आपके विरोधी सक्रिय होंगे। अगले एक महीने तक आप परेशान रहेंगे। जितनी मेहनत करेंगे, उतना उसका रिजल्ट नहीं मिल पाएगा। आपके सहकर्मी ही आपके खिलाफ खड़े हो जाएंगे, साजिश भी रच सकते हैं। खराब स्थितियों से बचने के लिए अपने काम पर पूरा फोकस करें। सेहत के लिए भी समय अच्छा नहीं है। इसलिए सेहत को लेकर अलर्ट रहें। खर्च बढ़ जाएंगे, कंट्रोल करके चलें। ज्यादा मसालेदार खाने से बचें। बिजनेस करने वालों के सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। कोई संपत्ति विवाद का कारण बन सकती है। इस एक महीने की अवधि में अपने आपको किसी भी तरह के विवाद से दूर रखें, तो बेहतर होगा।