2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुक्र का मीन राशि में प्रवेश इन राशि वालों के जीवन में लाएगा आनंद और सुख-समृद्धि

Shukra Gochar 2022: शुक्र अप्रैल में गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। ये गोचर कई राशि वालों के लिए खास साबित होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 10 Apr 2022, 5:10 PM IST

Astrology, shukra transit 2022, shukra transit in pieces 2022, venus transit 2022, venus transit in april 2022,

शुक्र का मीन राशि में प्रवेश इन राशि वालों के जीवन में लाएगा आनंद और सुख-समृद्धि

Shukra Transit 2022: शुक्र के गोचर का प्रभाव सभी राशि वालों पर अलग-अलग तरीके से पड़ता है। कुछ राशियों के लिए ये गोचर लाभप्रद साबित होता है तो कुछ की मुश्किलें बढ़ाने वाला होता है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह विलासिता, सुख समृद्धि, प्रेम, विवाह का कारक होता है। 27 अप्रैल को शुक्र देव गुरु की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। बता दें शुक्र मीन में उच्च के होते हैं। जिस कारण इस गोचर के दौरान जातकों को बेहद अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। जानिए किन राशि के लोगों के लिए ये गोचर विशेषतौर पर लाभप्रद साबित होगा।

वृषभ राशि: धन पक्ष के लिहाज से ये गोचर लाभप्रद साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों के वेतन में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। अच्छे निवेश की उम्मीद है। निजी जीवन भी अच्छा रहेगा। प्रेम जातकों के लिए ये गोचर काफी अनुकूल साबित होगा। आपके संबंध अपने साथी के साथ पहले से भी ज्यादा मजबूत होंगे।

मिथुन राशि: आप इस दौरान करियर में जबरदस्त तरक्की हासिल करेंगे। एक से अधिक स्रोतों से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। नौकरी में अच्छे अवसर, पदोन्नति और पुरस्कार की संभावना है। कार्यस्थल में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। ये समय अच्छा धन लाभ होने के योग बना रहा है। लव पार्टनर के साथ यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।

कर्क राशि: ये गोचर इस राशि वालों के लिए भी लाभप्रद साबित होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों की सैलरी बढ़ सकती है। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। नई संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। आप इस गोचरकाल की अवधि में एक से अधिक माध्यमों से धन अर्जित कर सकेंगे।

वृश्चिक राशि: इस अवधि के दौरान करियर में अच्छी वृद्धि होने की संभावना रहेगी। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करते हुए अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। ये समय किसी अवसर से आपको अपार सफलता प्रदान करने वाला साबित होगा। पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: 12 महीने बाद सूर्य देव अपनी उच्च राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों के लिए बन रहा 'राज योग'