Shukra Transit July 2022: वैदिक ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, रोमांस, सौंदर्य, कला, वैवाहिक सुख आदि का कारक माना जाता है। इस ग्रह के गोचर की अवधि 23 दिनों की होती है। यानी ये ग्रह किसी भी राशि में 23 दिनों तक स्थित रहता है। फिलहाल ये ग्रह वृषभ राशि में गोचर कर रहा है लेकिन 13 जुलाई से ये मिथुन राशि में गोचर करने लगेगा। 7 अगस्त तक शुक्र मिथुन राशि में गोचर करने के बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जायेगा। जानिए इस गोचर से किन्हें मिलेगा लाभ।