वहीं अब ज्योतिष जिसे विज्ञान का दर्जा प्राप्त है, उसका आंकलन भी कोरोना के असर के कम होने की भविष्यवाणी कर रहा है। दरअसल कई ज्योतिष के जानकारों के अनुसार कोरोना का आना ग्रहों की चाल का ही परिणाम है, ऐसे में जीवोत्पत्ति के कारक शुक्र के 28 मार्च को दोपहर बाद 3 बजकर 36 मिनट पर मेष राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वगृही राशि वृषभ में प्रवेश कर रहे हैं।