
तरक्की और धन समृद्धि के लिए आजमा सकते हैं वास्तु शास्त्र के ये उपाय
Vastu Tips: अगर लाख कोशिशों के बाद भी हाथ में पैसा नहीं टिक पाता है या हमेशा परेशानियां बनी रहती हैं तो इसका मतलब है आपके घर का वास्तु ठीक नहीं है। कहते हैं अगर घर में वास्तु दोष हो तो उस घर के लोग बिल्कुल भी तरक्की नहीं कर पाते हैं और हमेशा कोई न कोई बीमार रहता है। आज यहां हम आपको इसी वास्तु दोष को ठीक करने के उपाय बताने जा रहे हैं। जिससे आप अपनी जिंदगी में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। जानिए क्या हैं ये उपाय?
-घर के मुख्य द्वार पर सवास्तिक का निशान बनाएं। वास्तु अनुसार यदि घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाया जाए तो इससे घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ये स्वास्तिक का निशान नौ अंगुल लंबा और नौ अंगुल चौड़ा होना चाहिए।
-वास्तु दोष को खत्म करने के लिए घर के मुख्य द्वार की एक तरफ तुलसी का पौधा लगाएं और दूसरी तरफ केले का पेड़ लगाएं। मान्यता है ऐसा करने से वास्तु दोष खत्म हो जाता है। जिससे घर के सदस्यों की तरक्की होने लगती है।
-मकान की छत पर गोल आईना लगाएं। लेकिन ध्यान रखें कि आईना या शीशा इस तरह से लगाएं कि पूरा घर उसमें साफ-साफ नजर आए। वास्तु अनुसार ये उपाय तुरंत ही वास्तु दोष से छुटकारा दिला सकता है। जिससे घर परिवार के लोगों की तरक्की होने लगेगी।
-घर की रसोई के अग्निकोण में एक बल्ब लगाएं। सुबह-शाम इस बल्ब को जलाना न भूलें। माना जाता है कि ऐसा करने से वास्तु दोष ठीक हो जाता है जिससे सुख-समृद्धि आती है।
-शंख, सीप, समुद्री झाग, कौड़ी आदि चीजों को लाल कपड़े में लपेटकर घर के मुख्य द्वार पर लटका दें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
-घर के मंदिर में घी का दीपक जरूर जलाएं और सुबह शाम शंख की ध्वनि जरूर बजाएं। मान्यता है इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: शनि का रत्न 'नीलम' इन दो राशियों के लिए माना जाता है वरदान, इन क्षेत्र में देता है खूब लाभ
Published on:
27 May 2022, 4:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.