मेष राशि: इस राशि के लोग ऊर्जावान, जिद्दी और आकर्षक होते हैं। इनकी किस्मत काफी तेज होती है। इन्हें मेहनत का फल तुरंत ही मिल जाता है। ये जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। कभी हार नहीं मानते। ये काफी गुणी होते हैं। कोई भी चीज काफी जल्दी सीख लेते हैं।
सिंह राशि: इस राशि के लोग खुले विचारों वाले होते हैं। ये एक बार जिस चीज को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। ये हमेशा से ही अपनी अलग पहचान बनाने की सोचते हैं। ये कड़ी मेहनत करके करियर में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं। इन्हें हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होता है। इनकी किस्मत भी काफी तेज होती है।