
पूरे 41 दिन बाद धनु राशि में मार्गी होंगे शुक्र देव, 4 राशि वालों की बढ़ेगी धन-दौलत
Shukra Margi 2022: शुक्र ग्रह को प्रेम, आकर्षण, धन, समृद्धि और ज्ञान का कारक ग्रह माना जाता है। ये वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। कन्या राशि में दुर्बल होता है और मीन राशि में उच्च का होता है। सरल शब्दों में मार्गी होने का अर्थ समझे तो किसी ग्रह का उल्टी अवस्था से सीधी अवस्था में आ जाना ग्रह का मार्गी होना कहलाता है। शुक्र 29 जनवरी को दोपहर 3 बजे के करीब धनु राशि में अपनी सीधी चाल शुरू करेंगे। सभी 12 राशियों पर इनका प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 5 राशियों के लिए ये चाल सबसे शुभ साबित होगी।
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए शुक्र की ये चाल काफी शुभ साबित होगी। हर काम में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जिसके परिणामस्वरूप कार्यस्थल पर जिस काम में आप हाथ डालेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। करिपय में उन्नति होगी। धार्मिक कार्यों पर आप धन खर्च करेंगे।
मिथुन राशि: शुक्र के मार्गी होने से आपको उत्तम फल मिलने के योगन बनेंगे। कार्यक्षेत्र में हर काम उन्नति प्राप्त होगी। इसके अलावा प्रेमी जातकों की लव लाइफ में भी शुक्र देव अनुकूलता लाने का कार्य करेंगे।
कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए ये समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साझेदारी के काम में अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। शुक्र देव की ये स्थिति आपको धन लाभ भी प्राप्ति होने के योग दर्शा रही है।
यह भी पढ़ें: भाग्यशाली मानी जाती हैं इन जन्म तारीख वाली लड़कियां, जीवन में सारे सुख होते हैं प्राप्त
सिंह राशि: ये अवधि आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके द्वारा किए गए सभी प्रयास सफल होंगे और आपको परीक्षा में अच्छे अंक मिलने की संभावना बनेगी।
धनु राशि: इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर लाभप्रद साबित होगा। धन कमाने के नए मार्ग खुलेंगे। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आय बढ़ेगी। संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ये तीन राशियां हैं शनि देव की सबसे प्रिय, देखें क्या आपकी राशि भी इसमे है शामिल
Published on:
29 Jan 2022, 1:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.