29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्योतिष: उधार मांगकर इन चीजों का इस्तेमाल करना बिल्कुल नहीं माना जाता है शुभ

Astro Tips: अक्सर दोस्ती-रिश्तेदारी में हम आपस में जरूरत पड़ने पर मांग कर एक दूसरे की चीजों जैसे कपड़े, जूते, कलम, घड़ी आदि को इस्तेमाल कर लेते हैं, परंतु ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें उधार लेकर कभी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 3 Jul 2022, 5:24 PM IST

astrological tips for good luck, astrology tips for good health, jyotish shastra, borrowed clothes, pen, borrow watches, udhaar lena,

ज्योतिष: उधार मांगकर इन चीजों का इस्तेमाल करना बिल्कुल नहीं माना जाता है शुभ

आपस में जरूरत पड़ने पर लोग एक दूसरे की चीजें मांग कर इस्तेमाल कर लेते हैं और यह अच्छी आदत भी है कि आवश्यकता के समय आप अपनी कोई चीज किसी को उधार दे देते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर चीज उधार लेकर या मांग कर इस्तेमाल करना शुभ नहीं माना जाता। क्योंकि माना जाता है कि इस्तेमाल की जाने वाली चीजों से व्यक्ति की भावनाओं के साथ ही उसका भाग्य जुड़ा होता है। ऐसे में किसी को उधारी में चीज देकर आप अपने भाग्य को उसे दे देते हैं। तो आइए जानते हैं वे कौन सी चीजें हैं जिन्हें कभी भी उधार ना देना चाहिए और ना ही लेना चाहिए...

घड़ी
अक्सर आपने देखा होगा कि दोस्त आपस में कोई चीज पसंद आने पर इस्तेमाल के लिए उसे उधार ले लेते हैं जिसमें घड़ी भी शामिल है। परंतु ज्योतिष अनुसार घड़ी का काम केवल समय बताना ही नहीं होता, बल्कि ये आपके भाग्य का निर्धारण भी करती है। माना जाता है कि दूसरे की घड़ी पहनने से आप की वित्तीय स्थिति और कार्यस्थल पर गलत असर पड़ता है।

कलम
कलम कभी भी ना किसी से उधार लेना चाहिए और ना ही अपना पेन किसी को देना चाहिए क्योंकि ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक आपकी लेखनी का संबंध आपकी भाग्य और विचारों से होता है और जब आप किसी को उधार में पेन देते हैं तो आप अपने भाग्य को उसके साथ बांट रहे होते हैं। जिससे आपके कर्मों का आधा फल दूसरे व्यक्ति को भोगना पड़ सकता है।

कपड़े
दूसरों के कपड़े पहनना या अपने कपड़े किसी को उधार देने से भी बचना चाहिए क्योंकि जब आप अपने कपड़े किसी को उधार दे रहे होते हैं तो आपकी सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा का असर सामने वाले पर भी पड़ता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र कहता है कि कपड़ों का संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है और उधार लिए हुए कपड़े पहनने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर होती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: गुरु पूर्णिमा 2022: गुरु पूर्णिमा के दिन बन रहा है ग्रहों का विशेष संयोग, राशि अनुसार इन चीजों के दान से सुख-समृद्धि प्राप्ति की है मान्यता