ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 9 ग्रहों में देवगुरु बृहस्पति को सबसे बड़ा और शुभ ग्रह माना गया है। कुंडली में बृहस्पति ग्रह के संतुलित रहने से व्यक्ति के जीवन में सुख समृध्दि बनी रहती है। साथ ही उसके ज्ञान प्राप्ति, वैवाहिक जीवन, संतान प्राप्ति और विवाह आदि में भी कोई विघ्न नहीं आता। वहीं दूसरी ओर यदि कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर हो तो व्यक्ति घर के कलह-क्लेशों और रोगों से घिरा रहता है। तो आइए जानते हैं अपनी कुंडली में बृहस्पति यानी गुरु ग्रह को उच्च भाव में विराजमान रखने के लिए कौन से ज्योतिषीय उपाय फलदायी हो सकते हैं...