
कमाई से ज्यादा बढ़ रहा है कर्ज तो काम आ सकते हैं ये ज्योतिष उपाय
हर कोई चाहता है कि वह अपनी और परिवार की जरूरतों को पूरा करने लायक तो धन अवश्य कमाए। लेकिन कई बार परिस्थितियां अनुकूल ना होने और मजबूरी के कारण व्यक्ति को अपने दोस्त, रिश्तेदारों या बैंक से ऋण लेना पड़ जाता है। फिर जब कर्ज चुकाने की बारी आती है तो बहुत सी परेशानियां सामने खड़ी हो जाती हैं और व्यक्ति कर्ज के बोझ तले दबता जाता है। ऐसे में कर्ज चुकाने में असफल हो रहे हैं तो ये ज्योतिष उपाय आपकी समस्या का हल बन सकते हैं...
कर्ज मुक्ति उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर मंगलवार या शनिवार को संकटमोचन हनुमान जी के मंदिर जाकर उन्हें तेल अर्पित करके हनुमान चालीसा का पाठ करने से कर्ज संबंधी परेशानियां दूर होती है। साथ ही हनुमान जी को पीला सिंदूर का भी टीका लगाएं।
मान्यता है कि हर महीने में शुक्ल पक्ष के बुधवार को 'ऋणहर्ता गणेश स्रोत' का पाठ करने से भी शुभ फल प्राप्त होते हैं। इसके अलावा कर्ज मुक्ति के लिए हर बुधवार को सवा पाव मूंग उबालकर उसमें घी और चीनी मिलाएं और किसी गाय को खिला दें।
जीवन में आर्थिक समस्याएं और कर्ज बढ़ता जा रहा है तो इससे छुटकारा पाने के लिए ज्योतिष अनुसार हर मंगलवार को शिवलिंग पर दूध, जल से अभिषेक करके मसूर की दाल अर्पित करें। इसके बाद शिवजी के समक्ष बैठकर ऋणमुक्तेश्वर मंत्र 'ओम ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय नमः' का 108 बार जाप करें। जल्द ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलने लगेंगे।
यह भी पढ़ें: Sawan Purnima 2022: श्रावणी पूर्णिमा 11 अगस्त को, इन ज्योतिष उपायों से पूरे सावन के पुण्य फल प्राप्ति की है मान्यता
Updated on:
28 Jul 2022, 1:13 PM IST
Published on:
28 Jul 2022, 1:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.