
ज्योतिष: घर में बढ़ रहे हैं क्लेश और आर्थिक समस्याएं, तो इन ज्योतिष उपायों से लौट सकती है सुख-शांति
हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदा बना रहे। लेकिन जब व्यक्ति काम से थक हार कर घर आता है और वहां भी अगर रोज-रोज के लड़ाई-झगड़े देखने को मिलें तो मानसिक तनाव भी बढ़ने लगता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मान्यता है कि जिस घर में गृह क्लेश होते रहते हैं वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता और आर्थिक समस्याएं भी आने लगती हैं। ऐसे में घर में शांति बनाए रखने तथा पैसों की तंगी की समस्या दूर करने के लिए इन ज्योतिष उपायों को अपनाया जा सकता है...
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने पंचमुखी दीपक जलाएं और अष्टगंध की धूप को पूरे घर में फैलाएं। मान्यता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-शांति का वास होता है।
गृह क्लेशों से मुक्ति पाने के लिए रात में सोने से पहले गाय के घी में एक कपूर का टुकड़ा डुबोकर उसे पीतल के बर्तन में रखकर जला दें। इसके अलावा सप्ताह में एक बार कपूर जलाकर पूरे घर में उसका धुआं दिखाने से भी नकारात्मकता दूर होती।
पति-पत्नी के बीच आपसी संबंधों में खटास पैदा होने लगी है तो दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए ज्योतिष अनुसार अष्टमी तिथि के दिन पति-पत्नी एक साथ मिलकर मां गौरी का पूजन और श्रृंगार करें। साथ ही कन्याओं को भोजन कराएं।
यदि आपको अपने कारोबार में घाटे और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो अष्टमी तिथि के दिन रात्रि में अपने घर के मुख्य द्वार पर शुद्ध घी का दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी के पैरों के चिन्ह लगाएं। मान्यता है कि इससे सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: कोई भी रत्न पहनते समय रखें इन बातों का खास ख्याल, अन्यथा लाभ की जगह बढ़ सकती हैं परेशानियां
Updated on:
4 Aug 2022, 11:36 AM IST
Published on:
4 Aug 2022, 11:36 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.