
Lal Kitab Upay: करियर या नौकरी में सफलता पाने के लिए लाल किताब में बताए गए हैं ये उपाय
कुछ लोग मन मुताबिक करियर या नौकरी ना मिलने से परेशान होते हैं, तो कुछ लोगों को अपने काम और नौकरी में तरक्की ना मिलने की चिंता सताए रहती है। बार-बार मेहनत करने के बाद भी यदि मनचाहा परिणाम ना मिले तो इंसान हताश होकर तनाव में आ जाता है। ऐसे में यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो लाल किताब के इन उपायों को आजमाकर अपने करियर और नौकरी में तरक्की हासिल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि एक बार में एक ही उपाय को आजमाएं...
1. करियर और नौकरी में सफलता हासिल करने के लिए रोजाना पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। साथ ही 42 सोमवार तक किसी शिव मन्दिर में जाकर शिवलिंग पर जल और दूधाभिषेक करें। और 21 गोमती चक्र भी चढ़ाएं। इस उपाय से भगवान भोलेनाथ और शनिदेव दोनों की कृपा आपको प्राप्त होगी।
2. करियर में सफलता के लिए सूर्य देव को नियमित रूप से जल चढ़ाएं। और 11 दिनों तक हर रोज 108 बार गायत्री मंत्र का जप करें। ध्यान रखें कि इस उपाय की शुरुवात आपको रविवार से करनी चाहिए।
3. काम में आ रहे विघ्न दूर करने के लिए भगवान शनि और काल भैरव की आराधना को बहुत फलदायी माना गया है। क्योंकि इन्हीं दोनों देवगणों को आजीविका, रोजगार और करियर का स्वामी माना गया है। इसलिए शनिदेव को खुश करने के लिए कौवों को भोजन कराएं।
4. यदि आपके खूब प्रयासों के बावजूद मनचाहा करियर या नौकरी पाने में दिक्कत हो रही है, तो लाल किताब के उपायों के अनुसार भगवान श्री गणेश और मां दुर्गा की शुभ मानी जाती है। इसके अलावा करियर एवं नौकरी की सभी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए पक्षियों को सात अनाज खिलाएं।
5. सोमवार और बुधवार के दिन गेहूं के आटे की गोलियां मछलियों को खिलाने से सैलरी में बढ़ोतरी होती है। साथ ही महीने में एक बार विकलांग व्यक्तियों को कपड़े दान करें तथा उन्हें भोजन खिलाएं।
6. कार्य और जीवन की बाधाओं को दूर करने के लिए हर मंगलवार को संकटमोचन भगवान हनुमान की पूजा करें और हनुमान जी के दाएं पैर के अंगूठे से लाल सिंदूर लेकर अपने माथे पर तिलक लगाएं। इस उपाय द्वारा बजरंगबली की कृपा से करियर में सफलता मिलती है।
7. नौकरी में प्रमोशन पाने के लिए हर गुरुवार के दिन गाय माता को केले खिलाने से आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा।
यह भी पढ़ें: काम में तरक्की और अपनी इनकम बढ़ाना चाहते हैं तो आजमाएं ये फेंगशुई के 6 आसान उपाय
Updated on:
20 Apr 2022, 11:01 AM IST
Published on:
20 Apr 2022, 11:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.