
Astro Tips: सुबह उठकर कर लें ये 4 काम, मां लक्ष्मी का सदा रहेगा घर में वास
हमारे शास्त्रों में सुबह के समय का एक खास महत्व है। वहीं सुबह जल्दी उठने को भी काफी जरूरी माना जाता है। लेकिन कई लोग अपनी अस्त-व्यस्त दिनचर्या के कारण इसके महत्व को नहीं समझ पाते और जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मान्यता है कि जो व्यक्ति सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर अपने नित्य कर्मों से निपट लेता है उसके जीवन में सदा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और उसके कार्य सफल होने की संभावना बढ़ती है। वहीं कुछ ऐसे काम है जिन्हें रोजाना सुबह उठने की बात करने से जीवन कि दुर्भाग्य से मुक्ति मिलती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदा बना रहता है। तो आइए जानते हैं कौन से काम करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं...
सुबह उठकर करें ये काम
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों के दर्शन करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि मनुष्य की हथेलियों में मां लक्ष्मी के साथ सरस्वती मां और भगवान विष्णु का वास होता है। दोनों हथेलियों के दर्शन करने के बाद इन्हें अपने मुंह पर एक बार फिरा लें।
हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि सुबह उठकर बिस्तर से नीचे पांव रखने से पहले धरती को नमन करना चाहिए क्योंकि यह धरती भी हमारी मां है जिसने हमारा भार उठाया हुआ है।
ज्योतिष अनुसार सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करने से व्यक्ति के तेज, आत्मविश्वास, मान-सम्मान में वृद्धि होती है और सौभाग्य तथा सेहत का आशीर्वाद प्राप्त होता है। एक तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें कुमकुम, अक्षत और लाल फूल डालकर सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
प्रतिदिन कनकधारा और लक्ष्मी स्रोत का पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से जीवन में सदा धन-धान्य, वैभव सुख बना रहता है।
यह भी पढ़ें: Hastrekha Shastra: हाथ में हैं दोमुखी रेखाएं? जानें क्या है इसका आपके जीवन से संबंध
Updated on:
2 Aug 2022, 12:54 PM IST
Published on:
2 Aug 2022, 12:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.