3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्योतिष: वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशहाली के लिए आजमा सकते हैं शुक्रवार के ये उपाय

Shukrawar Upay For Marriage: शादी हर व्यक्ति के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है और वैवाहिक रिश्ते को निभाना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशहाली बनाए रखने के शुक्रवार के कुछ उपाय बताए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 23 Jun 2022, 2:50 PM IST

astro tips for happy married life, grah kalesh se mukti ke upay, astro tips for marriage, shukrawar upay, सुखी वैवाहिक जीवन के उपाय, marriage upay in hindi, venus remedies for marriage, shukra grah ko kaise majboot karen, shukravar upay, latest religios news, jyotish shastra tips,

ज्योतिष: वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशहाली के लिए आजमा सकते हैं शुक्रवार के ये उपाय

हर किसी के अपनी शादी को लेकर कई सपने होते हैं और कुछ दुविधाएं भी कि उनका आने वाला वैवाहिक जीवन और होने वाला जीवनसाथी कैसा होगा। पति-पत्नी का रिश्ता बेहद नाजुक डोर से बंधा होता है। साथ ही विवाह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है जिसे काफी सावधानी से निभाना पड़ता है। लेकिन कई बार अपनी तरफ से पूरी कोशिश करने के बावजूद पति-पत्नी के रिश्ते के बीच कड़वाहट पैदा होने लगती है, घर में आए दिन क्लेश होता रहता है। इसके पीछे का कारण ग्रहों का अशुभ प्रभाव भी हो सकता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दांपत्य जीवन में खुशहाली बनाए रखने के लिए शुक्रवार को इन उपायों को आजमाया जा सकता है...

मान्यता है कि जिस घर में पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता है और उस घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता। ऐसी में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन घी का दान करने और माता लक्ष्मी के मंदिर जाकर उनकी विधिपूर्वक पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

यदि आपके हंसते-खेलते परिवार को किसी की बुरी नजर लग गई है और वैवाहिक जीवन में खटास पैदा होती जा रही है तो ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक हर शुक्रवार के दिन एक मिट्टी के दीपक में दो कपूर की टिक्की रखकर उन्हें जलाएं। फिर इस दीपक को पूरे घर में घुमाकर बाहर रख दें। मान्यता है कि इससे धीरे-धीरे दांपत्य जीवन में फिर से मधुरता लौट आएगी और घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

शादीशुदा जीवन में परेशानियों से मुक्ति के लिए और कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन 108 पर ग्राम ग्रीम ग्रूम सह शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें। ज्योतिष शास्त्र में अनुसार इससे पति-पत्नी में आपसी तालमेल बढ़ता है और संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: Vastu Shastra: घर में इस दिशा में मां लक्ष्मी की मूर्ति रखने से बनी रहती है बरकत