1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्योतिष: वृष राशि के लोग अपने रिश्ते को लेकर होते हैं बड़े पोजेसिव, जानें राशि अनुसार अपनी सबसे बड़ी कमी

Astrology: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति की राशि और ग्रह नक्षत्रों का प्रभाव उसके स्वभाव और जीवन पर पड़ता है। वहीं हर व्यक्ति में कोई ना कोई गुण या कमी होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 4 May 2022, 2:10 PM IST

weakness of zodiac signs, Zodiac sign astrology, weakness according to zodiac signs, cancer zodiac sign weakness, कमजोरी, कमी, ज्योतिष शास्त्र, गुस्सैल, घमंडी, मेष, मिथुन, वृष राशि, कुंभ, मीन राशि की कमजोरी क्या है?, gemini zodiac flaws,

ज्योतिष: वृष राशि के लोग अपने रिश्ते को लेकर होते हैं बड़े पोजेसिव, जानें राशि अनुसार अपनी सबसे बड़ी कमी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों के संबंधित हर व्यक्ति का स्वभाव और उसके गुण-दोष अलग-अलग होते हैं। वहीं किसी व्यक्ति में चाहे कितनी ही अच्छाइयां क्यों न हो लेकिन उसकी एक बड़ी कमी उसके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। तो आइए जानते हैं राशि अनुसार आपकी सबसे बड़ी कमी...

मेष राशि: मेष राशि के लोगों का गुस्सा बड़ा तेज होता है। इन्हें किसी भी छोटी बात का बड़ा जल्दी बुरा लग जाता है और ये अपने आप पर नियंत्रण नहीं रख पाते। इनका यही रवैया उनसे रिश्तों और कार्यों में बाधा उत्पन्न करता है।

वृष राशि: वृष राशि के लोग अपने रिश्तों को लेकर बड़े पजेसिव होते हैं और ये लोग किसी तीसरे की दखलअंदाजी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर पाते। वृष राशि के लोग जिद्दी होने के साथ-साथ इनमें जलन की भावना कूट-कूट कर भरी होती है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोग मूडी होते हैं। इन्हें कब कौन सी अच्छी या बुरी लगती है इसे जानना बड़ा आसान नहीं होता है। इनके मूड स्विंग्स के कारण ही इनके लोगों से मतभेद हो जाते हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि के लोग इतने सेंसिटिव होते हैं कि वे छोटी-छोटी बातों का हाल बुरा मान जाते हैं। वहीं इस राशि के जातकों के मन में नकारात्मक ख्याल बहुत आते हैं।

सिंह राशि: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सिंह राशि के लोगों का स्वभाव बड़ा ही डोमिनेटिंग होता है। ये लोग दूसरों को अपने मन मुताबिक चलाना चाहते हैं। इनका घमंड ही इनकी सबसे बड़ी कमी होती है।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों को अगर दूसरे की कोई बात बुरी लग जाए तो ये उसे आसानी से माफ नहीं कर पाते और छोटी-छोटी बातों पर आपा खो बैठते हैं।

तुला राशि: तुला राशि के लोगों को दूसरों पर निर्भर रहने की बड़ी गलत आदत होती है। इस राशि के जातक आसानी से अपने निर्णय नहीं ले पाते हैं और दूसरों की बातों में आकर कई बार गलत फैसला ले जाते हैं। जिससे इन्हें बाद में पछताना पड़ता है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों में बदले की भावना इतनी ज्यादा होती है कि जब तक ये लोग दूसरों को सबक ना सिखा दें और उन्हें चैन नहीं मिलता।

धनु राशि: धनु राशि के लोग बिना सोचे समझे ऐसी बातें बोल देते हैं जो किसी को भी आहत कर सकती हैं। साथ ही इनका मूडी स्वभाव इनके लिए कई बार परेशानी खड़ी कर देता है।

मकर राशि: मकर राशि के लोगों को दूसरों की भावनाओं की ज्यादा चिंता नहीं होती। इन्हें अपने अनुसार चलना पसंद होता है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों के बारे में माना जाता है कि ये लोग जल्दी से किसी के साथ घुलना-मिलना पसंद नहीं करते यानी अंतर्मुखी होते हैं। इन्हें अपने जीवन में सभी चीजें अपने अनुसार करना पसंद होता है। इस राशि के जातक कई बार गुस्से में भी हिंसक भी हो जाते हैं।

मीन राशि: मीन राशि के लोग किसी पर भी बहुत जल्दी विश्वास कर लेते हैं जिसके कारण कई बार उन्हें बाद में धोखा झेलना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: फेंगशुई शास्त्र: हाथ में नहीं रुकता पैसा तो घर में फेंगशुई की ये बिल्ली रखना माना जाता है बेहद शुभ