
लाल किताब के ये उपाय जगा सकते हैं आपकी सोई हुई किस्मत, धन-धान्य में वृद्धि की है मान्यता
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लाल किताब का महत्व जीवन की कई समस्याओं को हल करने के लिए बताया गया है। माना जाता है कि लाल किताब में बताए गए उपायों को आजमाने से व्यक्ति को शिक्षा, करियर, कार्यक्षेत्र और धन आदि से जुड़ी समस्याएं दूर करने में मदद मिलती है। तो आइए जानते हैं लाल किताब के कुछ आसान उपायों के बारे में जो आपकी किस्मत चमका सकते हैं...
1. काम में तरक्की के लिए
व्यापार अथवा नौकरी में सफलता पाने के लिए अपने कार्य क्षेत्र पर सुनहरे रंग की मछलियां रखना शुभ माना जाता है। इन मछलियों की संख्या 8 हो तो बेहतर है। इससे आपको काम में तरक्की मिलने की संभावना बढ़ती है।
2. धन लाभ के लिए
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने और धन लाभ के लिए लाल किताब के अनुसार 21 शुक्रवार तक 9 साल की आयु तक की 5 कन्याओं को खीर और मिश्री खिलाना लाभकारी माना जाता है। इससे आपके जीवन में धन-धान्य में वृद्धि होती है।
3. काम की बाधाएं दूर करने के लिए
यदि आपका कोई काम लंबे समय से अटका पड़ा है और बार-बार मेहनत करने पर भी सफलता नहीं मिल रही है, तो रोजाना कुत्ते को रोटी खिलाने से शुभ परिणाम मिलने लगेंगे।
4. विवाह शीघ्र करने के लिए
यदि किसी कन्या की शादी में अड़चनें उत्पन्न हो रही हैं, तो उसे हर सोमवार को 'ॐ सोमेश्वराय नमः' मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव को दूध, जल और बेलपत्र अर्पित करना चाहिए। साथ ही भगवान शिव के सामने बैठकर इस मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करने से विवाह में आने वाली समस्याएं कम होती हैं।
5. विवादों को सुलझाने के लिए
लाल किताब के अनुसार काम में हो रहे विवादों से मुक्ति पाने के लिए अपने वजन के बराबर कोयला तोलकर उसे बहते हुए जल में प्रवाहित करने से अच्छे परिणाम मिलने की मान्यता है।
यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र अनुसार घर में भूलकर भी न लगाएं ये 5 तस्वीर, नहीं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में
Updated on:
19 Apr 2022, 2:58 PM IST
Published on:
19 Apr 2022, 2:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.