31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

August 2022 Festivals: रक्षाबंधन और जन्माष्टमी समेत अगस्त महीने में पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत एवं त्यौहार

हिंदी पंचांग के अनुसार इस साल 2022 में अगस्त महीने की शुरुआत नाग पंचमी व्रत से होने जा रही है। साथ ही उसके बाद रक्षाबंधन और जन्माष्टमी समेत कई प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ेंगे। तो आइए जानते हैं अगस्त महीने के सभी व्रत एवं त्योहारों की सूची...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 11 Jul 2022, 4:45 PM IST

festival.jpeg

month of festivals has come, many holidays from office to banks

हिंदू कैलेंडर के अनुसार अगस्त 2022 में बहुत से प्रमुख व्रत एवं त्योहार पड़ने वाले हैं। अगस्त माह की शुरूआत नाग पंचमी व्रत से होने वाली है जो 2 अगस्त को है। नाग पंचमी हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इसके बाद 12 अगस्त को सावन महीने की पूर्णिमा का व्रत पड़ेगा। साथ ही इस महीने भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार पड़ेगा जिसमें बहनें अपने भाइयों को राखी बांधकर उनकी सलामती की कामना करती हैं और श्री कृष्ण का जन्मोत्सव भी इसी महीने मनाया जाएगा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को आती है। तो आइए जानते हैं अगस्त माह के व्रत एवं त्योहारों की पूरी लिस्ट...

अगस्त 2022 व्रत और त्योहार

2 अगस्त (मंगलवार)-
नाग पंचमी
5 अगस्त (शुक्रवार)- श्री दुर्गाष्टमी व्रत
8 अगस्त (सोमवार)- श्रावण पुत्रदा एकादशी
9 अगस्त (मंगलवार)- प्रदोष व्रत
11 अगस्त (गुरुवार)- रक्षाबंधन
12 अगस्त (शुक्रवार)- श्रावण मास पूर्णिमा व्रत
14 अगस्त (रविवार)- कजरी तीज या कज्जली तृतीया व्रत
15 अगस्त (सोमवार)- संकष्टी चतुर्थी
17 अगस्त (बुधवार)- हलषष्ठी व्रत
19 अगस्त (शुक्रवार)- जन्माष्टमी/ श्री कृष्ण जन्मोत्सव
23 अगस्त (मंगलवार)- अजा एकादशी
24 अगस्त (बुधवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
25 अगस्त (गुरुवार)- मासिक शिवरात्रि
27 अगस्त (शनिवार)- भाद्रपद अमावस्या
30 अगस्त (मंगलवार)- हरतालिका तीज व्रत
31 अगस्त (बुधवार)- वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र में मनचाही नौकरी पाने के लिए बताए जाते हैं ये उपाय