12 प्रकार के श्राद्ध
भविष्य पुराण में श्राद्ध के 12 प्रकार के बारे में बताया गया है। ये हैं नित्य, नैमित्तिक, काम्य, वृद्धि, सपिंडन, पार्वण, गोष्ठी, शुद्धयर्थ, कर्मांग, दैविक, यात्रार्थ और पुष्टयर्थ। कोई भी व्यक्ति नित्य श्राद्ध में जल, दूध, कुशा, जौ, फूल आदि से अपने पितरों को प्रसन्न कर सकता है। पीतल के पात्र में सभी सामग्री मिश्रित कर पीपल के वृक्ष में अर्पण करें। नैमित्तिक श्राद्ध पिता आदि की मृत्यु तिथि के दिन किया जाता है। वहीं सौभाग्य वृद्धि के लिए वृद्धि श्राद्ध किया जाता है। सपिंडन श्राद्ध यानी पिंडों को मिलाना। पितर में ले जाने की प्रक्रिया ही सपिंडन है।