इस साल चैत्र नवरात्रि पर्व 2 अप्रैल 2022 से प्रारंभ होकर नौ दिनों यानी 10 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इस साल कोई भी तिथि घट नहीं रही है। नवरात्रि का पर्व सनातन धर्म में बहुत महत्व रखता है। इन नौ दिनों में मां अम्बे के 9 स्वरूपों की विशेष आराधना की जाती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूजा-पाठ के अलावा नवरात्र में कुछ चीजों की खरीदारी करना भी बहुत फलदायी माना गया है। तो आइए जानते हैं उन वस्तुओं के बारे में जिन्हें नवरात्रि के दौरान घर लाने से सुख-समृद्धि भी घर आती है...