1. धन
चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति जीवन में कितना ही रुपया पैसा क्यों न कमा ले, उसकी इच्छा कभी खत्म नहीं होती। मनुष्य हमेशा इसी प्रयास में रहता है कि उसे कहां से और किन तरीकों से अधिक से अधिक धन प्राप्त हो। और कई बार लोग इसी असंतुष्टि के कारण गलत कार्यों को करने के लिए भी तैयार हो जाते हैं। जो न केवल आपके बल्कि अपने घर परिवार के लिए भी कई समस्याएं पैदा करती है। ऐसा व्यक्ति अपने रिश्तों से तो दूर हो ही जाता है, साथ ही समाज में या कहीं भी उसका मान सम्मान नहीं होता।