1. पहली बात
चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में सफलता दिलाने वाली पहली बात यह है कि अगर अपने उद्देश्य को प्राप्त करना है तो आपको अपने काम के बारे में संपूर्ण जानकारी रखनी चाहिए। जैसे काम की स्थिति, स्थान, आपके सहकर्मी, सहकर्मियों के मनोविचार, अवसर आदि। अन्यथा परिस्थितियों से अनजान व्यक्ति कोई न कोई चूक कर ही बैठता है।