Chanakya Niti In Hindi: प्रकृति में अनेकों चीजें हैं जिनका अपना स्वभाव होता है। अपने आसपास ध्यान से देखा जाए तो हर चीज आपको आश्चर्यचकित कर सकती है। जहां मनुष्य आज तक अपने स्वभाव और कारनामों से नए कीर्तिमान हासिल करता आया है वहीं आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जानवरों के कुछ खास गुणों का भी जिक्र किया है। कई कहानियों में भी पशु-पक्षियों के गुणों का वर्णन मिलता है जिससे सीख लेकर मनुष्य ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी प्रकार आज हम आपको महान बुद्धिजीवी आचार्य चाणक्य द्वारा नीति शास्त्र में उल्लेखित पशु-पक्षियों के कुछ विशेष गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे प्रेरणा लेकर आप अपने जीवन में सफलता की राह को आसान बना सकते हैं...